अंकज्योतिष (Numerology) अनुसार आप किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। क्योंकि हर नंबर का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और इन्हीं ग्रहों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे नंबरों के बारे में जिनसें जुड़े लोग धन के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। यानी जिन लोगों का जन्म इनमें से किसी भी एक तारीख में हुआ हो उन लोगों के जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं रहती।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ हो वो लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन तारीखों में जन्मे लोगों का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मंगल के प्रभाव से इन लोगों के अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा देखने को मिलती है। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है जिससे कोई भी व्यक्ति इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है। कहते हैं इन्हें जमीन-जायदाद विरासत में मिलती है। इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं रहती।
ये स्वभाव के चुलबुले होते हैं। ये लोग अपनी दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। ये कड़ी मेहनत करके कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। ये किसी भी समस्या से घबराते नहीं है बल्कि उसका हल ढूंढने में लग जाते हैं। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद होता है। इनके लिए इनका मान-सम्मान सबसे ऊपर होता है। ये आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं। शादी के बाद ये अपने करियर में और भी ज्यादा तरक्की करने लगते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लोगों को 12 अक्टूबर को हो सकता है धन लाभ, देखें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल)
ये निडर होते हैं। अपनी बातों को ये बड़ी ही बेबाकी से सबके सामने रखते हैं। इन्हें गुस्सा काफी जल्दी आ जाता है। जिस कारण इनकी किसी से भी दुश्मनी काफी जल्दी हो जाती है। गुस्से में ये अपने बोलने पर नियंत्रण नहीं रख पाते। अपनी इसी आदत के कारण ये कई बार अपना नुकसान तक कर बैठते हैं। (यह भी पढ़ें- इन बर्थ डेट वालों के लिए अक्टूबर का महीना रहेगा खास, धन संबंधी परेशानियां हो सकतीं हैं दूर)