Mulank Eight: अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। वहीं इन अकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैंमूलांक 8 के बारे में, जिसका संबंध शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ऐसे लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। ये लोग काम के प्रति जुनूनी होते हैं। साथ ही ये लोग हर चीज में नंबर 1 रहना चाहते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…
काम के प्रति होते हैं जुनूनी
जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। वह लोग काम के प्रति जुनूनी होते हैं। साथ ही यह लोग अपने कार्य को समय पर पूरा करते हैं। वहीं इन लोगों को कार्य में लापरवाही पसंद नहीं होती है। वहीं ये लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग किसी के दबाव में कार्य नहीं करते हैं।
ये लोग योजना बनाने में होते हैं माहिर
मूलांक 8 से जुड़े लोग दूरदर्शी सोच के होते हैं। साथ ही ये लोग अपनी मेहनत के दम पर अमीर बनते हैं। ये लोग योजना बनाकर कार्य करते हैं। साथ ही ये लोग धन की सेविंग करने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छी प्लानिंग करते हैं। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शक्तियों का कम ही प्रयोग करते हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर की खूब केयर भी करते हैं। ये लोग हमेशा सच बोलते हैं लेकिन जानबूझ कर लोगों को ठेस नहीं पहुंचाते हैं। मूलांक 8 से जुड़े लोग लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे से जुड़े काम- कारोबार अच्छा नाम कमाते हैं।