Mulank Eight :अंकों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि देखा होगा कोई अंक हमको लकी होता है तो कोई अंक अनलकी। यहां हम बताने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसका संबंध कर्मफल दाता शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 डेट को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। जिन लोगों पर मूलांक 8 का असर होता है, इन लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होती है। वहीं ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…
होती है खूब धन- संपत्ति
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 से जुड़े लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। वहीं इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है।। वहीं इस मूलांक से जुड़ा व्यक्ति भौतिक सुखों को कम ही भोगता है। मतलब ऐसे लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। वहीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं।
ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग समय के पाबंद होते हैं। इन लोगों को आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है।
भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, वो लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। वहीं इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। साथ ही ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शक्तियों का कम ही प्रयोग करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है।