Mulank Eight: अंक शास्त्र अनुसार अंकों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। इसलिए जब भी किसी व्यक्ति की जन्म होता है तो उसकी जन्मतिथि महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि उससे से ही उसका मूलांक और भाग्यांक बनता है। साथ ही जन्मतिथि के आधार पर किसी व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और भाग्य के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में, जिसका संबंध शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग भाग्य के ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग हर चीज में नंबर 1 रहना चाहते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…

होते हैं मेहनती और न्याय प्रिय

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। वह लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। वहीं ये लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसको करके ही दम लेते हैं। शनि के प्रभाव इनके जीवन में संघर्ष बना रहता है। लेकिन इनको एक समय पर आकर सभी सुख प्राप्त होते हैं। 

हर चीज में रहना चाहते हैं नंबर 1

मूलाक 8 से जुड़े लोग हर चीज मे नंबर रहना चाहते हैं, इनको हारना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग हर काम को समय पर पूरा करने में विश्वास रखते हैं। हीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग धन की सेविंग करने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छी प्लानिंग करते हैं। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शक्तियों का कम ही प्रयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024