Lord Vishnu Favourite Date Of Birth: शास्त्रों में अंकों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं अंकों में से एक ऐसा अंक के बारे में जिक्र किया गया है जो भगवान विष्णु को अति प्रिय है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वाले जातकों पर विष्णु जी की विशेष कृपा बरसती है। आपको बता दें कि अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार यह मूलांक राहु ग्रह से जुड़ा होता है और यह व्यक्ति को खास बनाता है। मूलांक 4 वाले लोग मेहनती, जिम्मेदार और सामाजिक होते हैं, लेकिन साथ ही इनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं।

बचपन से ही मेहनती होते हैं मूलांक 4 के लोग

मूलांक 4 वाले लोग बचपन से ही मेहनती और आत्मनिर्भर होते हैं। ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसमें पूरी लगन और निष्ठा के साथ मेहनत करते हैं। यही वजह है कि इनका करियर भी धीरे-धीरे ऊंचाई की ओर बढ़ता है। इन्हें किस्मत का साथ भी मिलता है, लेकिन सफलता पूरी मेहनत के बाद ही मिलती है।

धन-दौलत की नहीं होती कमी

इन लोगों के जीवन में धन की कमी बहुत कम देखने को मिलती है। ये अच्छे इन्वेस्टमेंट करने में माहिर होते हैं और अपनी मेहनत से जीवन में धन-संपत्ति अर्जित करते हैं। भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा मानी जाती है। हालांकि ये जितना कमाते हैं, उतना खर्च भी कर देते हैं।

दोस्ती में रहते हैं आगे, पर धोखा भी खाते हैं

मूलांक 4 के लोग दोस्ती निभाने में बहुत आगे होते हैं। ये अपने दोस्तों की हर संभव मदद करते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें बदले में धोखा मिलता है। ये जल्दी किसी पर विश्वास कर लेते हैं, जिससे कभी-कभी इन्हें अपने नजदीकी लोगों से ही चोट पहुंचती है। क्योंकि इस मूलांक का स्वामी राहु है, इसलिए इनकी ज़िंदगी में अचानक बदलाव और घटनाएं होना आम बात होती है। कभी अचानक लाभ मिलता है, तो कभी अचानक हानि भी उठानी पड़ती है। ये जीवन के हर मोड़ पर नई चुनौतियों से जूझते हैं।

ऐसा होता है इनका स्वभाव

मूलांक 4 वाले लोग बहुत अनुशासित होते हैं। इन्हें समय का पाबंद रहना पसंद होता है। किसी भी कार्य को तय समय में पूरा करना इनकी आदत होती है। इनका स्वभाव थोड़ा लड़ाकू और झगड़ालू भी हो सकता है, जिससे ये जल्दी दुश्मन बना लेते हैं। लेकिन इनका दिल साफ होता है और ये समाज सेवा के कार्यों में रुचि लेते हैं। ये लोग समाज के लिए कुछ न कुछ अच्छा करने की सोच रखते हैं और समय-समय पर इस दिशा में प्रयास भी करते हैं। ये भीतर से भावुक होते हैं, लेकिन दिखाते नहीं। हालांकि दूसरों के मन की बात जानने में ये बहुत तेज होते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।