November Vrat Tyohar 2025: अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां माह नवंबर महीना शुरू होने वाला है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ नवंबर माह का आरंभ हो रहा है, जो मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ समाप्त हो रहा है। व्रत त्योहार के मामले में ये माह काफी खास हो सकता है। इस माह का आरंभ पंचक, देवउठनी एकादशी के साथ हो रहा है, जो दुर्गाष्टमी के साथ समाप्त होगा। इस माह कई बड़े-बड़े व्रत त्योहार पड़ने वाले है। बता दें कि इस माह भीष्म पंचक पड़ेंगे। इसके अलावा इस माह देवउठनी एकादशी, उत्पन्ना एकादशी, बैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, मार्गशीर्ष माह से लेकर विवाह पंचमी तक पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं नवंबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की तिथियां…

Monthly Rashifal November 2025: नवंबर में इन 9 राशियों की सातवें आसमान में होगी किस्मत, मिलेगी कोई गुड न्यूज, जानें मासिक राशिफल

नवंबर 2025 कैलेंडर (November 2025 Calendar)


1 नवंबर 2025, शनिवार- कंस वध, भीष्म पञ्चक प्रारम्भ, देवुत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी, चातुर्मास समाप्त
2 नवंबर 2025, रविवार- तुलसी विवाह, गौण देवुत्थान एकादशी
3 नवंबर 2025, सोमवार- योगेश्वर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर 2025, मंगलवार- बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर 2025, बुधवार- देव दिवाली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिक पूर्णिमा
6 नवंबर 2025, गुरुवार- मार्गशीर्ष मास आरंभ
8 नवंबर 2025, शनिवार- गणाधिप संकष्टी
11 नवंबर 2025, मंगलवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
12 नवंबर 2025, बुधवार- कालभैरव जयंती, कालाष्टमी
15 नवंबर 2025, शनिवार- उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर 2025, रविवार- वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2025, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर 2025, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
19 नवंबर 2025, बुधवार- दर्श अमावस्या, मार्गशीर्ष अमावस्या
22 नवंबर 2025, शनिवार- चंद्र दर्शन
24 नवंबर 2025, सोमवार- विनायक चतुर्थी
25 नवंबर 2025, मंगलवार- विवाह पंचमी
26 नवंबर 2025, बुधवार- स्कंद षष्ठी
28 नवंबर 2025, शुक्रवार- मासिक दुर्गाष्टमी

10 नवंबर से इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, देवताओं के गुरु बनाएंगे पावरफुल राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

योगनिद्रा से जागेंगे श्री विष्णु

नवंबर माह अत्यंत विशेष माना जाता है। इस महीने दिवाली और तुलसी विवाह जैसे शुभ पर्वों के साथ-साथ चातुर्मास का समापन भी होता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, जिससे चार माह से रुके हुए सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। इसी के साथ कार्तिक माह का समापन होकर मार्गशीर्ष माह का आरंभ हो जाता है।

18 साल बाद भूमिपुत्र मंगल बनाएंगे अद्भुत राजयोग, इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, नौकरी-बिजनेस में लाभ के योग

नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।