Blue Sapphire Stone: गुडलक के लिए कई लोग रत्न धारण करते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का भी रत्न प्रेम किसी से छिपा नहीं है। ज्योतिष अनुसार रत्न पहनने से भाग्योदय होता है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और टीवी इंडस्‍ट्री की क्वीन एकता कपूर भी रत्न जड़ित अंगूठी धारण करती हैं। अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या तीनों ने ही नीलम रत्न धारण किया हुआ है। जानिए क्या है इसकी वजह…

अमिताभ बच्चन नीलम और पन्ना रत्न पहनते हैं। नीलम शनि ग्रह का रत्न माना जाता है। कहा जाता है कि नीलम अगर सूट कर जाए तो यह व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा देता है और अगर सूट ना करें तो यह राजा को रंक भी बना सकता है। ऐसा कहा जाता है कि जब बिग बी की कंपनी एबीसीएल दिवालिया हो गई थी तब उन्होंने नीलम पहना और उसके बाद उन्हें कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करने का ऑफर आया। माना जाता है कि इस शो की बदौलत बिग बी ने अपना सारा कर्जा उतार दिया। तब से आज तक उन्‍होंने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नीलम के अलावा वह ओपल और पन्‍ना रत्न भी पहनते हैं। जिससे सेहत से जुड़ी समस्‍याएं ठीक रहती हैं।

अमिताभ की तरह ही उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी रत्नों पर विश्वास करती हैं। ऐश्वर्या ने भी अपने दाहिने हाथ में नीलम पहना हुआ है। जो किस्मत चमकाने का काम करता है। ऐश्वर्या ने हीरा भी पहना है। हीरा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और ग्लैमर वर्ल्ड में कामयाबी दिलाता है।

अमिताभ बच्चन की तरह ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी नीलम और पन्ना रत्न धारण किया हुआ है। नीलम जहां शनि को मजबूत करता है वहीं पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। जो समाज में मान और सम्मान दिलाता है। अभिषेक बच्‍चन को अपने करियर में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था। इसके लिए उन्‍होंने नीलम और पन्‍ना रत्न का सहारा लिया।