Lucky Name: नाम ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के नाम का उसके ऊपर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपने देखा ही होगा जब कोई बच्चा जन्म लेता है, तो सबसे पहले उसका नामकरण संस्कार होता है और उसका किसी अक्षर से नाम रखा जाता है। क्योंकि ज्योतिष अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, आदतों, लव लाइफ और करियर लाइफ तक के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।
आज हम आपको ऐसे कुछ खास अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लड़के पैसा कमाने में माहिर होते हैं और इनके ऊपर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है।
A नाम वाले लड़के:
जिन लड़कों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, वह पैसा कमाने में माहिर होते हैं, A नाम से जिन लड़कों का नाम शुरू होता है उनकी राशि मेष होती है और मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम लेने में नहीं घबराते और यह खूबी इनको व्यापार में सफल बनाती है। ये मेहनत करके अच्छा बैंक बैलेंस बनाने में कामयाब रहते हैं। ये लोग स्पष्टवादी होते हैं, इनको जो कहना है वो मुंह पर कह देते हैं।
V नाम वाले लड़के:
नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कों का नाम V अक्षर से शुरू होता है, वो लोग बुद्धिमान और रोमांटिक होते हैं। ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। जिन लड़कों का नाम V से शुरू होता है उनकी राशि वृष होती है। वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो इनको लैविश लाइफ भी देते हैं। ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत करने धन कमाते हैं। इनके ऊपर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा होती है। ये पैसा कमाने में तो माहिर होते ही हैं साथ ही पैसा जोड़ने में भी ये आगे रहते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
S नाम वाले लड़के:
जिन लड़कों का नाम S अक्षर से शुरू होता है, ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े कारोबारी होते हैं। जिन लड़कों का नाम S से शुरू होता है, उनकी कुंभ राशि होती है और कुंभ राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं। ये लोग खूब मौज- मस्ती करने वाले होते हैं। ये किसी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं। इनके ऊपर शनि देव के साथ- साथ धन के देवता कुबेर की भी विशेष कृपा होती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022