Nitin Gadkari Wear Pukhraj And Panna Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए रत्नों का वर्णन मिलता है। नवग्रह का अपना एक प्रतिनिधि रत्न होता है। जिसको धारण करके उस ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसलिए रत्नों को आम लोगों के लेकर राजनेता और अभिनेता धारण करते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के बारे में, जो हाथ में पन्ना, पुखराज और ब्लैक स्टोन (Black Stone) धारण करते हैं। जिसमें पन्ना का संबंध बुध ग्रह, पुखराज का संबंध गुरु बृहस्पति तो ब्लैक स्टोन का संबंध शनि देव (Shani Dev) से माना जाता है। आइए जानते हैं इन रत्नों को धारण करने से व्यक्ति को क्या लाभ मिल सकते हैं…
पन्ना रत्न (Emerald Stone) का बुध (Mercury) से है संबंध
रत्न शास्त्र पन्ना रत्न (Panna Stone) धारण करने से व्यक्ति की इमेजिनेशन पॉवर हाई होती है। साथ ही व्यक्ति का कम्युनिकेशन स्किल अच्छा होता है। वहीं व्यक्ति कोई भी फैसला बहुत सोच- समझ कर लेता है। क्योंकि पन्ना रत्न का संबंध ग्रहों के बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह से होता है। इसलिए जो लोग पन्ना धारण करते हैं। वो लोग व्यापार में भी दक्ष होते हैं। साथ ही वह बातचीत करने में कुशल होता है। पन्ना रत्न को बुधवार के दिन सोने के धातु में धारण करना चाहिए।
पुखराज रत्न (Pukhraj Stone) का गुरु (Jupiter) से है संबंध
पुखराज रत्न (Pukhraj Stone) धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही उसकी सोच सकारात्मक रहती है। वहीं सबसे अच्छा पुखराज श्रीलंका का माना जाता है। जिसे सीलोनी रत्न कहते हैं। पुखराज रत्न का संबंध गुरु बृहस्पति का माना जाता है। इसलिए जो लोग पुखराज पहनते हैं, वो लोग आस्तिक होते हैं। साथ ही अगर व्यक्ति को पेट से संबंधित रोग हो या उसके शरीर का अनावश्यक ही बढ़ रहा हो तो भी पुखराज पहनने से लाभ हो सकता है। पुखराज को गुरुवार के दिन और सोने के धातु में पहनना चाहिए।
ब्लैक स्टोन (Black Stone) का गुरु (Shani) से है संबंध
काला हकीक (Kala Hakik) का संबंध शनि देव से माना जाता है। इसलिए जो लोग ब्लैक स्टोन धारण (Black Stone) करते हैं, उनको शनि देव कर्मठ और मेहनती बनाते हैं। साथ ही काला हकीक धारण करने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। जिन लोगों को नींद नहीं आने की समस्या है, वो लोग भी हकीक को पहन सकते हैं। वहीं रत्न शास्त्र अनुसार काला हकीक व्यक्ति को बुरी नजर और टोना-टोटका से बचाता है। ब्लैक स्टोन को चांदी के धातु में शनिवार के दिन शाम को धारण कर सकते हैं।