New Year 2026 Vastu Tips: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि आने वाला नया साल उसके और उसके परिवार के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत लेकर आए। इसके लिए साल के पहले दिन देवी-देवता की पूजा करने से लेकर कई तरह से उपाय अपनाते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल के पहले दिन घर में कुछ खास चीजों को लाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर का वास्तु दोष दूर होता है। इन चीजों को घर में रखने मात्र से बरकत होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे हैं, तो साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी के दिन इन 5 चीजों में से कोई भी एक घर जरूर लाएं…

नारियल

वास्तु शास्त्र में नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नए साल के पहले दिन एक छोटा नारियल खरीदकर लाएं और इसे लाल कपड़े में लपेटकर मां लक्ष्मी के पास रखें और विधिवत पूजा करने के बाद इसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में धन का प्रवाह बना रहता है और अनावश्यक खर्चे कम होते हैं।

नए साल में लाएं धातु का कछुआ (Metal Turtle)

वास्तु शास्त्र में कछुए को सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक माना गया है। ऐसे में नए साल के दिन पीतल, चांदी या तांबे का छोटा कछुआ घर पर जरूर लेकर आएं और इसे उत्तर दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

तुलसी का पौधा (Tulsi)

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है या फिर सूख गया है, तो 1 जनवरी के दिन तुलसी का पौधा लेकर आएं। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होगा और मं लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की विशेष कृपा हो सकती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाएगा।

मोर पंख (Peacock Feather)

नए साल के पहले दिन घर में मोर पंख लाना भी लाभकारी हो सकता है। भगवान श्री कृष्ण का प्रिय मोरपंख घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-शांति, समृद्धि की वृद्धि होती है।

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)

वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को घर में रखना खुशहाली का संकेत है। इसे घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या फिर मुख्य द्वार के सामने रख सकते हैं। यह चीजें घर में सकारात्मकता का संचार करती हैं।

ध्यान रखें ये बातें: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप इनमें से कोई भी चीज घर लाएं, तो उसे राहुकाल के दौरान न खरीदें। साल के पहले दिन शुभ मुहूर्त देखकर ही खरीदारी करना श्रेष्ठ फल देता है।

1 जनवरी 2026 राहुकाल का समय- दोपहर 1:49 बजे से दोपहर 3:09 बजे तक

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें