New Year 2025 Vastu Tips: साल 2024 का ये अंतिम माह चल रहा है और नव वर्ष आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हर किसी के मन में नए साल को लेकर काफी उम्मीदें होती हैं। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके लिए खुशियां, सुख-समृद्धि व तरक्की लेकर आए। लोग पुराने साल के कटु अनुभवों को भूलकर नए साल में नई चीजों का स्वागत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा फैला सकती हैं और परेशानियां ला सकती हैं? दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल का स्वागत करने से पहले आपको अपने घर से कुछ चीजों को बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को घर में रखने से रुपये-पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि नए साल में मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर हो और उनकी कृपा आपपर बना रहे तो कुछ वस्तुओं को अपने घर से बाहर कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

टूटी हुई मूर्तियां और फटी किताबें

अगर आपके घर में देवी-देवताओं की टूटी मूर्तियां या फटी हुई धार्मिक किताबें हैं, तो इन्हें तुरंत हटा दें। आप चाहें तो इन्हें साफ पानी में भी प्रवाहित कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार, टूटी हुई मूर्तियां और फटी किताबें घर में नकारात्मकता फैलाती हैं।

सूखे और मुरझाए पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सूखे हुए पौधे रखना अशुभ माना जाता है। घर में रखें सूखे पौधे नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। अगर आपके घर में भी ऐसे पौधे हैं तो नए साल आने से पहले इन्हें घर से बाहर कर दें। इसलिए इनकी जगह हरे-भरे पौधे लगाएं, जिससे घर में सकारात्मकता आएगी।

टूटे-फूटे बर्तन

अगर आपके घर में टूटे हुए बर्तन हैं तो इन्हें तुरंत बाहर कर दें। क्योंकि टूटे बर्तन घर में वास्तु दोष लाते हैं और धन की हानि हो सकती है। इसलिए नए साल से पहले ऐसे बर्तनों को घर से बाहर कर दें।

टूटे कांच

घर में अगर कोई कांच का सामान टूटा हुआ है, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें। क्योंकि टूटा कांच अशुभ माना जाता है। ऐसे कांच को घर में रखने से परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

पुरानी और खराब चीजें

घर में पुरानी खराब घड़ियां, टूटे जूते-चप्पल, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स और फटे कपड़े न रखें। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समस्याएं बढ़ाती हैं। इसलिए नए साल से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर दें। इसके साथ ही नए साल का स्वागत साफ-सुथरे घर के साथ करें। घर में कहीं भी धूल या गंदगी जमा न रहने दें। क्योंकि साफ घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।