Numerology 2024:  प्रत्येक व्यक्ति को उनके व्यक्तित्व, स्वभाव से लेकर भविष्य के बारे में काफी हद तक जान सकते हैं। नया साल शुरू होने वाला है। अंक शास्त्र के अनुसार, साल 2024 को जोड़ा जाएं, तो 8 अंक बन रहा है, जो शनि का माना जाता है। इसमें से 4 अंक राहु का और 2 चंद्र का है। अंक 4 की बात करें, तो इसका स्वामी राहु है। इसके साथ ही मूलांक 4 उन लोगों का होता है जिनका  जन्म 4,13,22, 31 होता है। मूलांक 4 वाले प्रतिभाशाली, कड़ी मेहनत करके कामयाब होने वाले में से हैं। इन्हें जिम्मेदारियां बहुत ही अच्छे से निभानी आती है। मूलांक 4 वालों के लिए नया साल मिला-जुला जाने वाला है। थोड़ा सावधानी के साथ चलेंगे, तो राहु की कृपा बनी रहेगी। जानें मूलांक 4 वालों का कैसा रहेगा नया साल 2024…

करियर

इस साल आप अपनी योजनाओं और कार्यशैली से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही अपने मेहनत के बल से कई कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।  नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी बदलने की चाहत भी पूरी हो सकती है। गुरु बृहस्पति की कृपा से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शोधार्थी आदि को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

व्यापार के क्षेत्र

व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले सोच-समझ लें, जिससे किसी भी प्रकार के घाटे का सामना न करना पड़े। इसके अलावा एक्सपोर्ट-इंपोर्ट वाले बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। परिवार और नए लोगों के सहयोग से बिजनेस में सफलता हासिल हो सकती है।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में इस साल कोई भी बड़ा रिस्क लेने से बचना चाहिए। सावधानी के साथ आगे बढ़े, तो धन और विकास के मामले में बेहतर होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, लेकिन खर्च भी अधिक होगा।

शिक्षा

मूलांक 4 वालों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

लव लाइफ

मूलांक 4 वालों की लव लाइफ में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। पार्टनर एक दूसरे पर शक बिल्कुल भी न करें, इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आपने मन में कोई सवाल चल रहा है, तो शांति से अपने पार्टनर से पूछ सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024