अंक ज्योतिष के अनुसार अंकों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। देखा होगा कुछ अंक हमारे जीवन में शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। 5 ,14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। साथ ही 5 अंक पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। आपको बता दें कि वार्षिक अंक 6 यानी कि शुक्र ग्रह के साथ बुध ग्रह का पारस्परिक मित्रता का योग बन रहा है। आपके अंक के साथ वार्षिक अंक का तालमेल पूरे वर्ष आपके भाग्य के लिए अच्छा माना जाएगा। साथ ही वर्षों पुराने लंबित कार्यों के इस वर्ष पूरे होने के आसार हैं।

करियर और कार्यक्षेत्र:

 इस वर्ष आपको एक कुशल नेतृत्व क्षमता के मजबूत गुण का उपयोग करना होगा, जो आपके पास है। इस वजह से आपके लिए बहुत बनेंगे और आपको अपने करियर में ही अच्छी सफलता मिलेगी। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, वकालत एवं प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। साथ ही जो छात्र न्यायायिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें इस वर्ष सफलता मिल सकती है। अगर इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह वर्ष निवेश के लिए अनुकूल है। इस साल आप कोई जमीन या वाहन भी खरीद सकते हैं।

वैवाहिक जीवन और लव लाइफ:

दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और आप अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। संतान से संबंधित सुखद समाचार मिलने की संभावना रहेगी। यदि आप अपने जीवन साथी के साथ कोई व्यापार करते हैं तो इस साल आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। मई-जून अथवा अक्टूबर- नवंबर के महीने में फ़्लैट अथवा जमीन खरीद सकते हैं।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से:

स्किन से संबंधित समस्या हो सकती है। साथ ही गले की समस्या मार्च के महीने के आसपास हो सकती है।आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, तभी आप स्वस्थ रह पाएंगे। साल के बीच- बीच में सर्दी, जुकाम और सीने में संक्रमण जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022