Acharya Chanakya: रणनीतिकार और महान अर्थशास्त्री और बुद्धिमत्ता के धनी आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। आचार्य चाणक्य को समाज की गहराई से समझ थी, इसलिए उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसमें उन्होंने लोगों को खुशहाल, सफल और सम्मानजनक जिंदगी जीने के तरीके बताएं हैं। चाणक्य जी की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक मानी जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति उनकी नीतियों का अनुसरण कर ले, उन्हें अपने जीवन में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता।

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चाणक्य जी ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी बातों का जिक्र किया है, जो व्यक्ति को कभी भी अपने बच्चों और पत्नी के सामने नहीं करनी चाहिए। 

शब्दों का चयन ठीक से करना चाहिए:

चाणक्य जी के अनुसार शब्दों की मार सबसे गहरी चोट पहुंचाती है, इसलिए अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शब्दों का चुनाव बेहद ही सोच-समझकर करना चाहिए। क्योंकि जैसा आचरण आप अपने बच्चों के सामने करेंगे, वैसा ही वो आपके सामने करेंगे।

गलत आचरण नहीं करना चाहिए:

 आचार्य चाणक्य के अनुसार हम जो भी कुछ बोलते हैं या कोई एक्टिविटी करते हैं। उसको बच्चे फॉलो करते हैं। इसलिए हमें बच्चों के सामने अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए और न ही अपनी पत्नी से कभी अभद्र भाषा का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि पत्नी को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैंं।

हमेशा प्रेम का व्यवहार रखना चाहिए:

आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी अपने बच्चों या पत्नी के सामने ऐसीं बातें नहीं करें जिससे उसको पीड़ा पहुंचे। क्योंकि चुभती हुई और कमेंट कसने से बच्चों और पत्नी के आत्मविश्वास में कमी आती है और यही कारण से घर में क्लेश रहती है। इसलिए अपने रिश्ते को तनाव मुक्त रखने के लिए हमेशा अपनी पत्नी से प्रेम से बात करनी चाहिए। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: वास्तु अनुसार बाथरूम में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, धन सम्बंधी परेशानियां हो सकतीं हैं दूर

अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए:

चाणक्य जी का मानना है की अगर आपको अगर अपने घर में माहौल खुशनुमा रखना है तो आपको खुद अनुशासन का पालन करना होगा। तब ही आपकी पत्नी और बच्चे उसको फॉलो करेंगे। साथ ही परिवार के साथ विनम्रता से बात करनी चाहिए और क्रोध से दूर रहना चाहिए। इससे घर में खुशियां बरकरार रहती हैं। (यह भी पढ़ें)- हाथ की रेखाओं से जानिए किस फील्ड में मिल सकती है आपको सफलता, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र