Karwa Chauth 2018: करवा चौथ हिंदू धर्म का एक अहम त्योहार है। इस त्योहार को शादीशुदा महिलाएं मनाती हैं। करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। इस दिन पूरी विधि-विधान से पूजा करके महिलाएं व्रत करती हैं। हालांकि आपके द्वारा की गई कोई भूल व्रत का सारा पुण्य खत्म कर सकती है। क्योंकि यह व्रत आपके सुहाग के लिए है, लिहाजा इससे जुड़ी गलतियों पर ध्यान देना आवश्यक है। करवा चौथ पर आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, आइए जानते हैं।
1. करवा चौथ पर सुहागिन महिला को व्रत करते समय काले या सफेद वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
2. सफेद या काले रंग के वस्त्र सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं।
3. सुहाग से जुड़ी वस्तुओं को कचरे में नहीं फेंकना चाहिए।
4. व्रत रखने वाली महिला को सिलाई या कढ़ाई का काम नहीं करना चाहिए। ये सभी काम इस दिन प्रतिबंधित माने जाते हैं।
5. श्रृंगार की चीजें खासतौर पर चुड़ी टूट जाए तो इसे घर में ना रखें बल्कि बहते जल में प्रवाहित कर दें।
6. करवाचौथ के दिन पति के साथ विवाद या झगड़ा करना अशुभ माना जाता है।
7. इस दिन दूध, दही, चावल या कोई सफेद कपड़ा दान ना करें।
करवा चौथ पर उपवास का पूरा पुण्य पाने के लिए इस त्योहार को पूरी श्रद्धा से मनाएं। लाल, नारंगी या हरे रंग की साड़ी पहनें। भगवान शिव और पार्वती का ध्यान करना इस दिन उचित माना जाता है।