Neem ke Upay: भारतीय संस्कृति में नीम का पेड़ केवल औषधीय गुणों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि इसे घर-परिवार में सुख-शांति और धन-समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है। नीम को आयुर्वेद में जितना महत्व मिला है, उतना ही इसका स्थान ज्योतिषीय उपायों में भी है। इसकी पत्तियां, लकड़ी, छाल और धुआं तक नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और किस्मत चमकाने में मददगार माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम के कुछ विशेष उपायों को अपनाकर आप जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं और अपने जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नीम से जुड़े ऐसे 5 उपाय, जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

नहाने के पानी में नीम डालें

अगर आपके जीवन में बार-बार अड़चनें आ रही हैं या कोई काम बनते-बनते रुक जा रहा है, तो ऐसे में रोजाना नहाने के पानी में नीम की कुछ पत्तियां डालकर स्नान करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से न सिर्फ शरीर शुद्ध होता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है। माना जाता है कि इससे आपके आसपास का माहौल सकारात्मक बनता है और आपकी अटकी हुई योजनाएं भी धीरे-धीरे पूरी होने लगती हैं।

नौकरी के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों को नौकरी में परेशानी हो रही है, वे हफ्ते में एक बार नीम के पानी से पूरे घर में छिड़काव करें। इससे नौकरी में सफलता मिल सकती है। खासकर शनिवार या मंगलवार को यह उपाय करना ज्यादा फलदायी माना गया है।

पूरी होंगी अधूरी इच्छाएं

पूजा में नीम की लकड़ी से बनी माला का विशेष महत्व है। इसे गले में पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक शांति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि नीम की माला पहनने से जीवन की अधूरी इच्छाएं भी पूरी होने लगती हैं। इसके अलावा यह माला नकारात्मक शक्तियों से भी बचाव करती है।

धन वृद्धि के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या धन नहीं टिकता, तो शनिवार या अमावस्या के दिन नीम की लकड़ी से हवन करें। शास्त्रों में बताया गया है कि इससे शनि दोष शांत होता है और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

घर में सुख-शांति के लिए

नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर उसके धुएं को पूरे घर में फैलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और वातावरण शुद्ध होता है। खासकर बीमार व्यक्ति के कमरे में यह उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।