Neem Karoli Baba: हिंदू धर्म में साधु-संतों की बातों को बहुत महत्व दिया जाता है। नीम करोली बाबा भी ऐसे ही महान संत रहे हैं, जिनकी बातें आज भी लोगों के जीवन का मार्गदर्शन करती हैं। बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु वहां बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। बाबा का मानना था कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में अच्छे दिन आने वाले होते हैं, तो उन्हें कुछ संकेत दिखाई देते हैं। अगर आपको भी ये संकेत दिखाई देने लगें तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं नीम करोली बाबा के अनुसार कौन-कौन से संकेत अच्छे दिनों की शुरुआत बताते हैं।

साधु-संतों के दर्शन होना

अगर आपको बार-बार साधु-संतों के दर्शन हो रहे हैं या आप अनजाने में ही किसी साधु से मिल रहे हैं, तो ये बहुत शुभ संकेत होता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि ईश्वर साधु-संतों के रूप में हमारे जीवन में आते हैं और हमारे दुख दूर करते हैं। बाबा के अनुसार, इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में परेशानियों का अंत होने वाला है और अब सफलता के नए रास्ते खुलने वाले हैं।

सपनों में पूर्वजों का आना

नीम करोली बाबा का कहना था कि अगर किसी व्यक्ति को सपनों में बार-बार अपने पूर्वज दिखाई दें या उनसे बातें होती दिखें, तो ये संकेत होता है कि जीवन में अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। पूर्वज सपनों में आकर हमें दिशा दिखाते हैं और अपने आशीर्वाद से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसका मतलब यह भी होता है कि अब आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और आप सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे।

भक्ति करते हुए आंखों से आंसू आना

अगर आप भक्ति करते वक्त भावुक हो जाते हैं और आपकी आंखों से बार-बार आंसू आ जाते हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। बाबा के अनुसार, इसका मतलब है कि भगवान की विशेष कृपा आप पर होने वाली है। आपके मन की सभी परेशानियां खत्म होंगी और भगवान की कृपा से जीवन में खुशियां और तरक्की आएगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

गाय का दिखना

गौमाता को शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है। अगर आपके घर के आसपास बार-बार गाय आने लगे तो समझिए आपके जीवन में सौभाग्य दस्तक दे रहा है। नीम करोली बाबा कहते थे कि ऐसी स्थिति में गाय को घी लगी रोटी या गुड़ खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें। इसके अलावा गौसेवा करने से जीवन में गुडलक आता है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

अचानक कैंची धाम जाने का बुलावा मिलना

अगर किसी कठिन समय में आपके मन में अचानक कैंची धाम जाने की इच्छा जाग जाए या कोई और आपको वहां जाने की सलाह दे, तो इसे बाबा का बुलावा समझें। बाबा के अनुसार, इसका मतलब है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और बाबा स्वयं आपको आशीर्वाद देने के लिए बुला रहे हैं। ऐसे में कैंची धाम जाकर बाबा के दर्शन करें।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।