Navratri 2018: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। भक्त बड़ी ही श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। देवी मां के मंदिरों में भक्तों की भारी भींड़ देखी जा सकती है। पूरा वातारवरण ही दुर्गा मां की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। देवी मां के भक्त नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। वहीं, कुछ लोग नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन उपवास करते हैं। मालूम हो कि नवरात्रि में व्रत रखने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। आज हम आपको ऐसी ही सात बातें बताने जा रहे हैं।
1. नवरात्रि के दौरान मांसाहार खाने की सख्त मनाही है। इसके साथ ही नशीले पदार्थों जैसे कि शराब और तंबाकू के सेवन से भी दूर रहना चाहिए।
2. नवरात्रि में बाल, नाखून व दाड़ी कटाने के लिए मना किया जाता है। आप घर के बच्चों का मुंडन भी न कराएं।
3. इस पर्व पर सूर्योदय से पहले जगने को शुभ माना गया है। साथ ही सूर्यास्त से पहले न सोएं।
4. नवरात्रि में घर में अखंड ज्योति जलाना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि पूरे पर्व के दौरान उस कमरे में ताला ना लगाएं।
5. इस व्रत में मन को शांत रखने के लिए कहा गया है। आपको इस दौरान गुस्सा करने और झूठ बोलने से बचना चाहिए।
6. क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के दिनों में काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है? इसलिए अपने कपड़ों के रंग को लेकर सजग रहें।
7. नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचार्य का पालने करने के लिए कहा जाता है। साथ ही जमीन पर सोना शुभफल दायक माना गया है।