Navratri 2018 Start and End Date in India, Navratari 2018 Dates in India: इस साल(2018) नवरात्रि की शुरुआत 10 अक्टूबर, दिन बुधवार से हो रही है। नवरात्रि में भक्तजन मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। मां दुर्गा की आराधना प्रथमा से शुरू होकर नवमी तक चलती है। मां दुर्गा के नौ रूप इस प्रकार से हैं- मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री। हिंदू पंचांग के हिसाब से देखा जाए तो नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होती है तथा विजयादशमी की पहली नवमी तक चलती है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत शारदीय नवरात्रि से होती है। और दसवें दिन यानी कि विजयादशमी पर इसका समापन होता है।

नवरात्रि का पर्व इस बार 10 अक्टूबर से आरंभ होकर 19 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों दुर्गा माता के इन रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी।
10 अक्टूबर – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अक्टूबर – चंद्रघंटा पूजा
12 अक्टूबर – कुष्मांडा पूजा
13 अक्टूबर – स्कंदमाता पूजा
14 अक्टूबर – सरस्वती पूजा
15 अक्टूबर – कात्यायनी पूजा
16 अक्टूबर – कालरात्रि, सरस्वती पूजा
17 अक्टूबर – महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन
18 अक्टूबर -नवमी हवन, नवरात्रि पारण
19 अक्टूबर- विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन।

शुभ मुहूर्त: नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर, दिन बुधवार को सुबह 7:25 बजे बन रहा है। इस समय के अलावा दोपहर में भी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त बनेगा। आप 10 अक्टूबर को ही 11:36 बजे से 12:24 बजे के बीच भी कलश स्थापना कर सकते हैं। ध्यान रहे कि नवरात्रि पर शुभ मूहूर्त में कलश स्थापना को जरूरी माना गया है।