Navpancham Rajyog 2025: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उनकी युति या फिर शुभ-अशुभ दृष्टि किसी न किसी ग्रह पर पड़ती है, जिससे कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। ऐसे ही मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य-अरुण का बना नवपंचम राजयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक स्वयं पर अधिक ध्यान देंगे, जिसे वह खुद पर कई बदलाव कर सकते हैं। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। रिश्तों के लिए ये योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मान-सम्मान के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी उपलब्धि मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छा समय मिल सकता है। पर्याप्त धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। इम्यूनिटी मजबूत होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही तेजी से आय में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। भौतिक सुखों की तेजी से वृद्धि होने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। घर में कोई शुभ और मांगलिक काम हो सकता है। हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। पैसा कमाने में आप खूब सक्षम हो सकते हैं। इसके साथ ही बचत भी कर पाएंगे। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। रिश्तों में खुशियों का आगमन हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी खुशियां लेकर आने वाला है। भाई-बहनों के रिश्तों में मिठास आ सकती है। इसके साथ ही यात्रा के द्वारा आप काफी पैसा कमा सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लगातार प्रगति के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत और प्रयास अब रंग दिखा सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा से व्यापार में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।