Navpancham Rajyog 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल को नवग्रह में काफी प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। बता दें कि मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है और 20 अप्रैल को वरुण ग्रह के साथ खास राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि वरुण और मंगल 20 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन 3 राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

बता दें कि वरुण सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब 14 साल तक रहते हैं। इस समय वरुण मीन राशि में विराजमान है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग लकी साबित हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकता है। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी अपार सफलता हासिल हो सकती है। करियर की बात करें, तो आपकी मेहनत के अनुसार आपको सफलता हासिल हो सकती है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप दूसरों के सामने अपनी बात कह पाने में सफल होंगे। ऐसे में आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। नौकरी में भी नए अवसर के योग बन रहे हैं। बिजनेस में लंबे समय से रुकी हुई कोई डील वापस मिल सकती है। इसके आपको खूब मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक यात्राओं की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

इस साल हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अच्छी है, जिसके कारण पंचग्रही, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक