Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति जन्म तिथि के आधार पर अपने भविष्य के बारे में काफी हद तक जान सकता है। इसके अलावा नाम के पहले अक्षर के द्वारा भी काफी कुत जाना जा सकता है। नाम ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में दिए नाम केआदार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी सटिक जाना जा सकता है। व्यक्ति के नाम उसकी तरक्की, आर्थिक, शारीरिक, मानसिक स्थिति पर काफी असर डालता है। व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। ऐसे ही जानिए कछ नामों के बारे में, जो हर चुनौती को पार करके सफलता हासिल करते हैं और कभी भी जीवन में सुख की कमी नहीं होती है। करियर में बुलंदी छूते हैं। समाज में मान-सम्माव बढ़ता है। आइए जानते हैं नाम के उन अक्षरों के बारे में,जो होते हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली
C अक्षर के नाम
इस अक्षर के नाम के लोग भी काफी भाग्यशाली होते हैं। किस्मत इनके साथ जुड़ी हुई होती है जिनसे इन्हे सफलता मिलती है। प्यार के मामले में भी लक का पूरा साथ मिलता है। जीवन में हर एक खुशी को हासिल करने की कोशिश करते हैं। जिसमें काफी हद तक सफलता हासिल कर लेते हैं। इसके साथ ही यह खूब सारा पैसा कमाते हैं।
D अक्षर के नाम
इस अक्षर के नाम के लोग काफी मेहनती और जुनूनी होते है। परिवार को साथ लेकर चलते हैं। हर किसी का आदर सम्मान करते हैं। ऐसे में इस अक्षर के नाम के लोगों के ऊपर हमेशा मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। यह बेकार के कामों और बातों में अपना समय नहीं गवांते हैं। इनके लिए हर एक पल काफी मायने रखता है। अपने सपने के लिए जो समय तय करते हैं। उसे उस समय के अंदर की पाने की कड़ी मेहनत करते हैं और उसमें काफी हद तक सफलता हासिल होती है।
P अक्षर के नाम
इस नाम के लोग भी काफी भाग्यशाली होते हैं। इन्हें अपने जीवन में हर एक चीज बिना किसी ज्यादा मेहनत के मिल जाती है। इस अक्षर वाले लोगों को प्यार, सफलता के साथ-साथ पैसा आसानी से मिल जाता है।
R अक्षर के नाम
इन नाम के अक्षर वाले लोगों की किस्मत हमेशा साथ रहती हैं। यह बचपन से ही हर किसी के प्रिय होते हैं। यह अपने लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और अपनी मेहनत के बल से मुकाम को हासिल कर लेते हैं। यह अपनी समझदारी से कठिन से कठिन चुनौतियों को आसानी से पार कर लेते हैं। यह हर किसी की सहायता करने के लिए अग्रसर रहते हैं। किसी दूसरे के काम में मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं। ये प्यार के मामले में भी काफी भाग्यशाली होते हैं।
S अक्षर के नाम
जिन जातकों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है। वह अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष करते हैं। लेकिन अपने संघर्ष से एक न एक ही लक्ष्य को जरूर पा लेते हैं। इन नाम के अक्षर वाले लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। यह अपनी सफलता को परिवार के साथ बांटना पंसद करते हैं। यह अपने सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है।