Numerology: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही ये अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं अंक 6 के बारे में, मतलब जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता हो उनका मूलांक 6 बनता है। ये लोग कम उम्र में ही अमीर बन जाते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। वहीं इन लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। इन लोगों के ऊपर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है। आइए जातने हैं मुलांक 6 से जुड़ी और दिलचस्प बातें…
कम उम्र में ही बन जाते हैं अमीर
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। ये लोग कम उम्र में हो अमीर बन जाते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। वहीं ये लोग खर्चीले भी होते हैं। इन लोगों के शौक महंगे- महंंगे होते हैं। इनको कंजूसी पसंद नहीं होती है। साथ ही इन लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती है। ये लोग दिखावा में कभी – कभी विश्वास रखते हैं।
बुढ़ापा देरी से आता है
मूलांक 6 से जुड़े लोग होते हैं, उन लोगों पर बुढ़ापा देरी से आता है। साथ ही ये लोग मन से हमेशा जवान रहते हैं। वहीं ये लोग कला के जानकर और कला के प्रेमी होते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग थोडे़ मजाकिया भी होते हैं। वहीं ये लोग अपने अपनी फ्रेंड सर्किल में चर्चित होते हैं। साथ ही ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में मस्त रहते हैं। ये न तो टेंशन देते हैं और न ही लेते हैं। साथ ही ये लोग वर्तमान में विश्वास रखते हैं।
इन क्षेत्रोंं में कमाते हैं अच्छा नाम
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। ये लोग कला, मॉडलिंग, संगीत, कला, फैशन डिजाइनिंंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी आयटम का बिजनेस करें तो अच्छी सफलता मिलती है। वहीं अगर रोग की बात करें तो इन्हें शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग भी इन्हें परेशान कर सकते हैं।