Mulank Eight : अंकशास्त्र अनुसार जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है। तो जिस तारीख उसका जन्म होता है। उस दिन के अंक का प्रभाव उसके जीवन और करियर पर पड़ता है। साथ ही कोई अंक हमको लकी होता है तो कोई अंक अनलकी। यहां हम बताने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसका संबंध न्यायाधीश शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 डेट को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। जिन लोगों पर मूलांक 8 का प्रभाव होता है, इन लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष आशीर्वाद होता है। वहीं ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और जानकारी…
सादा जीवन और होते हैं उच्च विचार
मूलांक 8 से जुड़े लोगों पर शनि देव पर विशेष आशीर्वाद होता है। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। वहीं इन लोगों पर धन-संपत्ति खूब होती है। वहीं इन लोगों बचपन में कम ही सुख मिलता है। साथ ही इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है।मतलब ऐसे लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं।
अपनी शर्तों पर काम करना करते हैं पसंद
मूलांक 8 से जुड़े लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शर्तोंं पर काम करते हैं। वहीं इन लोगों को आलस्य पसंद नहीं होता है। साथ ही ये चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शक्तियों का कम ही प्रयोग करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। ये लोग व्यवहारिक होते हैं। साथ ही ये लोग कभी- कभी बहुत आस्थावादी और कभी- कभी अनास्थावादी होते हैं।
इन चीजों में बनाना चाहिए करियर
मूलांक 8 वाले व्यक्तियों को अधिकतर शनि ग्रह से संबंधित व्यापार करना चाहिए। ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित काम- कारोबार करना चाहिए। इन चीजों में अच्छी सफलता मिल सकती है।
