Mulank Nine People Personality: अंक शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों तक का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों का जन्म 9,18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक (Numerology Number Nine ) 9 होता है। इस मूलांक के लोग किसी के लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। क्योंकि अंक 9 पर मंगल देव का आधिपत्य है। आइए जानते हैं और क्या होती हैं मूलांक 9 वाले लोगों में खूबियां…
किसी के सामने झुकना नहीं करते पसंद
इन जन्मतिथि में पैदा हुए लोग ऊर्जावान और साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। साथ ही ये लोग अपने उसूलों पर कमा करना पसंद करते हैं। ये लोग किसी दबाव में काम नहीं करते हैं। साथ ही ये दूसरों से हटकर होते हैं और ये हमेशा आगे बढ़ कर काम करते हैं। कभी-कभी इनकी तरक्की में इनका स्वभाव ही बाधा बन जाता है। इन लोगों को अपना स्वाभिमान बेहद ही प्रिय होता है, इसलिए यह किसी के भी सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन लोगों का ऐसा स्वभाव होता है।
होते हैं स्पष्टवादी
मूलांक 9 से जुड़े लोगों के पास प्रापर्टी बहुत हो सकती है क्योंकि मंगल ग्रह भूमि के कारक माने जाते हैं। साथ ही ये लोग अगर रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग या भूमि से जुड़ा कोई कार्य करें तो जरूर सफलता मिल सकती है। वहीं कोई व्यक्ति पंगा ले लेता है या इन्हें धोखा देता है, तो वह उसे सबक सिखाकर ही दम लेते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और यह मुंह पर बोलना पसंद करते हैं।
ये होते हैं शुभ दिन और अंक
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 9 से जुड़े लोगों को 9, 18 और 27 तारीख शुभ होती है। इन तारीखों में कोई व्यापार या नया काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें सफलता मिल सकती है। वहीं लाल, नारंगी और गुलाबी रंग इनके शुभ कलर है।