Mulank Five People: अंक शास्त्रों में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों का संबंध नवग्रह से होता है। वहीं आपको बता दें कि अक्सर लोग यह महसूस करते हैं कि कोई अंक उनके लिए सकारात्मक होता है और कोई नकारात्मक। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 के बारे में, जिसका संबंध बुध ग्रह से होता है। मतलब जिन लोगों की जन्मतिथि 5, 1 या 23 होती है उन लोगों का मूलांक 5 बनता है। इस जन्मतिथि से जुड़े लोग व्यपार में अच्छा नाम कमाते हैं। बड़े कारोबारी बनते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी और इंटेलिजेंट होते हैं। आइए जानते हैं इन मूलांक से जुड़ी और खास बातें…

बनते हैं टाइकून और कर्मशील

अंक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 5 होता है। वह लोग टाइकून बिजनेसमैन होते हैं।साथ ही ये लोग मनी माइंडेड होते हैं। साथ ही कारोबार में पैसे का सही निवेश करते हैं। ये लोग ये लोग व्यापार में अपने दिमाग का इस्तमाल करके खूब पैसा कमाते हैं। ये लोग बिजनेस में रिस्क लेने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग रचनात्मक और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने से कभी नहीं कतराते और हमेशा सफलता की योजना बनाने के लिए रणनीतियों के बारे में सोचते रहते हैं। ये लोग कर्मशील होते हैं।

होते हैं मनी माइंंडेड और दूरदर्शी

इस मूलांक से जुड़े लोग मनी माइंंडेड और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही बुध ग्रह इनको मेहनती और इंटेलिजेंट बनाते हैं। वहीं ये लोग बहुत अच्छे लीडर होते हैं और हर जगह चमकते हैं। साथ ही इनका मजबूत व्यक्तित्व दूसरों को प्रेरित करता है। ये लोग किसी भी चीज को पाने के लिए पूरी तरह से दृढ निश्चयी होते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। मूलांक 5 से जुड़े लोगों का कम्युनिकेशन बहुत मजबूत होता है। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। मूलांक 5 के जातक के लिए बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। मूलांक 5 के लोगों के लिए 5, 14 23 और 31 तारीख शुभ होती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025