Moon Stone: आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, छात्रों को पढ़ाई से लेकर नौकरी पेशा लोगों को काम का प्रेशर का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को शारीरिक से लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। वहीं, रत्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा दूषित हो जाता है, तो आत्म विश्वास कमजोर होने के साथ-साथ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन पर भी बुरा असर पड़ता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को सही करने के लिए विभिन्न तरह के उपाय करते हैं। लेकिन आप चाहे, तो इस रत्न को धारण कर सकते हैं। इससे आपको अवश्य लाभ मिल सकता है। मून स्टोन नाम का ये रत्न जीवन में कई परिवर्तन ला सकता है। जानिए मून स्टोन रत्न पहनने के लाभ और तरीका।
मून स्टोन पहनने से मिलने वाले लाभ
रत्न शास्त्र के अनुसार, चंद्रकांता नाम का ये रत्न चंद्रमा को मजबूत करने में काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसे मून स्टोन या चंद्रमा का उपरत्न भी कहा जाता है।
- इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्ति मिल जाती है।
- निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है और आत्म विश्वास भी मजबूत होता है।
- छिपी क्रिएटिविटी भी बाहर निकलकर आती है।
- मून स्टोन रत्न धारण करने से व्यापार के साथ-साथ करियर में भी लाभ मिलता है।
- यह स्टोन पहनने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
- अगर किसी व्यक्ति को किसी भी चीज का फोबिया है, तो इस रत्न को धारण कर सकता है। इससे मन और दिमाग दोनों ही संतुलित रहते हैं।
कौन सी राशियां पहन सकती हां मून स्टोन
मून स्टोन का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इसे कर्क राशि के जातक आराम से पहन सकते हैं। इसके अलावा लेखक,कलाकार,संगीतकार और अन्य क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोग भी इसे धारण कर सकते हैं।
किस दिन पहने मूनस्टोन
रत्न शास्त्र के अनुसार, मून स्टोन को सोमवार या फिर पूर्णिमा के दिन पहनना शुभ साबित हो सकता है। इसे दाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली में पहनना शुभ होगा।
मून स्टोन धारण करने की विधि
मून स्टोन के रत्न को चांदी की अंगूठी में जड़वा लें। सोमवार की शाम को एक कटोरी में गंगाजल में इस अंगूठी को डाल दें। इसके बाद 108 बार ऊँ चंद्राय नमः:मंत्र का जाप करें। इसके बाद गंगाजल से अंगूठी को निकालकर पहन लें।
