Chaturgrahi Yog 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु इस समय मेष राशि में विराजमान है, साथ ही चंद्रमा भी इसी राशि में विराजमान है। इसके अलावा बुध, और राहु भी मेष राशि में विराजमान है। चार ग्रहों का एक साथ मेष राशि में विराजमान रहने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। चतुर्ग्रही योग शुभ योगों में से एक माना जाता है। ऐसे में कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा,तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि मेष राशि में बने चतुर्ग्रही योग से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को चतुर्ग्रही योग बनने से विशेष लाभ मिलने वाला है। चतुर्ग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। इसके साथ ही संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए मेष राशि में बना योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य एक बार फिर से शुरू हो सकता है। भाग्य का साथ मिलने के कारण निवेश करने में भी फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ काफी खुशनुमा हो सकती है।

मकर राशि

चतुर्ग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। किसी काम के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार और नौकरी में भी विशेष लाभ मिल सकता है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार में अधिक मुनाफा मिलने का आसार है। इसके साथ ही निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा होने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।