Gajkesari Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा एकलौता ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलते हैं वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती है, जिससे शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। बता दें कि होली के दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे 17 मार्च को सुबह 1 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में गुरु बृहस्पति जो वृषभ राशि में मौजूद है। उनकी दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में अगले 54 घंटे कुछ राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। इस अवधि में किए गए हर काम में खूब सफलता हासिल हो सकती है। जानें लकी राशियों के बारे में…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। इस राशि के जातकों को वाहन, जमीन, जायदाद, घर आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के जातकों के अंदर नेतृत्व कौशल की वृद्धि होगी, जिससे आपको कार्यस्थल में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के चौथे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-संपत्ति के साथ-साथ वाहन, घर, प्लाट आदि खरीद सकते हैं। इस राशि के जातकों का माता-पिता के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। चंद्रमा की स्थिति के हिसाब से माता-पिता के स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। जीवन में खुशियां आएगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण दूसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन के भाव में इस राजयोग के बनने से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही कर्ज से निजात मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय से रुकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में चंद्रमा विराजमान है। ऐसे में गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आप स्वयं पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप खुद पर कई बदलाव देखेंगे। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
ये देवगुरु की उच्च राशि होती है और चंद्रमा इस राशि के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग खुशियां ही खुशियां ला सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।
मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
