Monthly Horoscope November 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि इस महीने देवताओं के गुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। वहीं 11 नवंबर को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसके बाद 13 नवंबर को मंगल ग्रह वक्री अवस्था में वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसी दिन यानी 13 नवंबर को बुध ग्रह भी गोचर करेंगे और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव का संचरण वृश्चिक राशि में होगा। साल 2022 का ग्यारहवां महीना शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल…
मेष राशि:
- आप लोगों के लिए नवंबर मिला-जुला रहने वाला साबित हो सकता है।
- माह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र और जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
- व्यवसाय में सफलता मिलेगी और नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- यात्राओं को इस माह टाल दें तो बेहतर होगा वरना आपको यात्राओं के दौरान बेवजह के व्यय अधिक हो सकते हैं।
- दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
वृष राशि:
- वृष राशि के लोगों को इस महीने अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान आप लोगों को सावधान रहना चाहिए। मतलब लेन- देन करते समय सावधानी बरतें।
- इस महीने नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
- माह के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
- इस महीने सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। इस बाहर का खाना खाने से बचें।
मिथुन राशि:
- यह महीना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
- इस महीने मिथुन राशि के लोग जो भी यात्राएं करेंगे उनसे उन लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
- इस महीने आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों को जॉब में सफलता मिल सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
- इस महीने वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
कर्क राशि:
- इस महीने कर्क राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है।
- व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है।
- महीने के बीच में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।
- माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
- इस महीने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशि:
- आप लोगों के लिए नवंबर का महीना करियर और कारोबार के मामले में सफलताभरा साबित हो सकता है।
- माह के मध्य में मकान-वाहन से जुड़ा सुख प्राप्त हो सकता है।
- भूमि-भवन से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है।
- प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह बेहद शुभ रहने वाला है।
- वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या राशि:
- यह महीना आप लोगों को मिला-जुला साबित हो सकता है।
- माह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर काम का अधिक दबाव रह सकता है।
- इस महीने कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट की उन्नति को देख कर संतुष्ट रहेंगे।
- आर्थिक उन्नति के भी शुभ अवसर इस माह नजर आएंगे और धन लाभ होगा।
- इस महीने घर-परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
- माह के अंत में लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
तुला राशि:
- इस महीने आपके खर्चे कुछ ज्यादा हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- अगर आप पार्टनरशिप का काम करते हैं तो इस महीने आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए।
- इस महीने सेहत में भी अच्छे सुधार इस माह से दिखाई दे रहे हैं।
- माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का मनचाहा जगह पर तबादला या जिम्मेदारी मिल सकती है।
- लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। अन्यथा मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि:
- इस महीने शुरुआत में ही मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
- इस महीने आप भौतिक सुखों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं।
- इस महीने आपको कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का साथ मिल सकता है।
- इस महीने परिवार में भी किसी बात को लेकर अपनों से तकरार उत्पन्न हो सकती है। इसलिए शांत रहना ही बेहतर होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
धनु राशि:
- धनु राशि के जातकों को इस महीने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।
- इस महीने आपके प्रोजेक्ट को सफल बनाने में कोई आपकी मदद भी कर सकता है।
- नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है।
- इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान ठीक रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
- इस महीने आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
- दांपत्य जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
मकर राशि:
- यह महीना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है।
- बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- माह के मध्य में आपको सेहत संबंधी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
- वहीं इस महीने संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपको सता सकती है।
- माह के मध्य में लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
कुंभ राशि:
- इस महीने आपको राजनीति और प्रशासन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।
- मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को यह महीना शानदार साबित हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का ही पूरा सहयोग मिल सकता है।
- परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं।
- लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
मीन राशि:
- आप लोगोंं के लिए यह महीना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है।
- गुरु ग्रह के प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
- माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
- इस महीने वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।
- महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।