Monthly Horoscope January 2022, मासिक राशिफल जनवरी 2022: जनवरी का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि सूर्य, मंगल ग्रह इस महीने ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। साल 2022 का पहला महीना शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल।
मेष: इस महीने आप कार्यक्षेत्र में आप अपने हर काम में सफलता पाने में सक्षम होंगे। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्यार और रोमांस में वृद्धि होगी। आप इस दौरान अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक जीवन में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आजीविका क्षेत्रों में परिवर्तन होंगे और आप अत्यधिक श्रम करके लाभ पाने की स्थिति में आ जायेंगे। व्यापारी वर्ग इस माह कानूनी समस्याओं का समाधान सोच लें क्योंकि आर्थिक समस्याएं आएंगी।
वृष: इस महीने आप बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस माह आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे, परंतु अनुपात में खर्च बहुत अधिक होगा। आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जो नियम विरुद्ध हो जाए। ऑफिस में उच्चाधिकारियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
मिथुन: आपके लिए ये महीना शानदार साबित होगा। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे थे उन्हें इच्छानुसार शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ऑफिशियल स्थितियों को लेकर जहां एक ओर कार्यों का भार महसूस होगा तो वहीं दूसरी ओर कार्यों को पूर्ण करने की लगन को देखकर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बुध ग्रह से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए व्यापार को बढ़ाने का यह अच्छा अवसर है. पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना कम से कम खाएं।
कर्क: कार्यक्षेत्र के लिहाज से ये महीना अच्छा साबित होगा। यात्रा से धन लाभ होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आप धन का संचय कर पाने में सक्षम रहेंगे।इस माह आप योग्यता और कुशलता से हर परिस्थितियों से निकलने में सक्षम रहेंगे चाहे वह दुख हो या कोई चुनौती भरे कार्य। कर्मक्षेत्र में सभी के सहयोग से धन उपलब्ध होगा, तो वहीं माह के उत्तरार्द्ध में कुछ धन व्यय की समस्याएं भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा होने के आसार रहेंगे।
सिंह: इस राशि वालों के लिए जनवरी का महीना शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान उधार लेने या देने से बचें। निवेश से भविष्य में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। खुद को रिफ्रेश रखने के लिए मौज मस्ती करना न छोड़े। मानसिक स्थिति मजबूत रहे इसके लिए ध्यान, मेडिटेशन आदि करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। माह के दूसरे सप्ताह से नौकरी में चल रही समस्या कम होगी और व्यवसाय में आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ने लगेगी। सेहत को देखते हुए इस माह आराम को भी महत्व देना होगा, क्योंकि अधिक कार्य के चलते आराम न करने से भी आप बीमारियों को न्योता दे सकते है।
कन्या: इस राशि वालों के लिए ये महीना लाभकारी परिणाम लेकर आ रहा है। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ होने की संभावना है। परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिता पायेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। घर, परिवार, जीवनसाथी और मित्रों के साथ स्वाभिमान के मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहिए, बल्कि एक दूसरे के साथ सौहार्द-पूर्वक वातावरण रखें। माह आरम्भ में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं सामान्य रहेगी परंतु धीरे-धीरे इसका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।
तुला: कार्यक्षेत्र के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के कई स्रोतों से अच्छा लाभ भी मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को कार्यों में पूर्ण योगदान देना चाहिए क्योंकि जनवरी माह में प्रमोशन लेटर मिल सकता है। सेहत कुछ खराब रह सकती है। दिनचर्या को दिन प्रतिदिन ठीक करते चलना होगा, देर से सोकर उठने वालों को सुबह जल्दी उठने की सलाह है। डायबिटीज के मरीजो को भी खान-पान व अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना चाहिए। माह के मध्य में कुटुंब में काफी चहल-पहल रहेगी, रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक: इस राशि के जातक करियर में ऊंचाईयां हासिल करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वेतन में वृद्धि के साथ लाभ के योग भी बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर विशेष अलर्ट रहें, यदि पहले से बीमार चल रहें तो इस माह सजग रहना होगा। साथ ही फोन पर ही सही लेकिन डॉक्टर से संपर्क बनाए रखें। माह का मध्य भाई-बहनों के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन दूसरी ओर आजीविका अच्छी चलती रहेगी और घरों में मंगल कार्य हो सकते हैं।
धनु: इस माह आप अभिमान व अतिआत्मविश्वास की वजह से किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक चिंताएं घेर सकती है। ऑफिस में चल रही नकारात्मक स्थितियों में सुधार आएगा और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य कर पाएंगे। मेडिकल और दवाइयों का कारोबार करने वालों के लिए माह मुनाफे से भरा रहेगा। वैवाहिक जातकों को सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। कुछ जातक इस महीने नौकरी छोड़कर बिजनेस करने की सोच सकते हैं।
मकर: इस राशि वालों के लिए ये महीना अच्छे अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। साझेदारी के काम में सावधान रहने की जरूरत होगी। धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस महीने सिर में दर्द और आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। जिसका आपको ध्यान रखना है। प्रेम संबंध में विवाद चल रहा हो तो संवादहीनता रखते हुए संबंधों को बचाना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा होने के आसार रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
कुंभ: इस माह संतुलन बना कर चलें अन्यथा किसी कार्य को पूर्ण करने में दिल और दिमाग दोनों की सुनने में आप कंफ्यूज हो सकते है। नौकरी से संबंधित जितने भी अवसर आपके हाथ से निकल चुके थे, उनमें फिर से अवसर खोजने का प्रयास करने चाहिए, सफलता मिलने की पूर्ण संभावना दिखाई दे रही है। निवेश के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा। घर, परिवार, जीवनसाथी और मित्रों के साथ स्वाभिमान के मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहिए, बल्कि एक दूसरे के साथ सौहार्द-पूर्वक वातावरण रखें, तो बेहतर होगा।
मीन: ये महीना कार्यक्षेत्र के लिए सुखद रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। लव लाइफ का माहौल खुशनुमा रहेगा। शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य को लेकर सामान्य चिंता रहेगी, ठंड को लेकर भी लापरवाही करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को गठिया से संबंधित रोग है उनकी दिक्कत बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति से संबंधित किसी विवाद की शांति के लिए एक दो व्यक्तियों का सहयोग भी लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के बीच आपसी टकराव अधिक रह सकता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022