आमतौर पर तिल हर इंसान के शरीर पर होता है। वहीं आपको बता दें कि तिल कहां है और उसका साइज क्या है। इन बातों पर बहुत कुछ निर्भर करता है। कोई हर स्थान के अनुसार तिल का महत्व बदल जाता है। वहीं ज्योतिष में भी तिल को भाग्य का सूचक माना गया है और शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल का होना धनवान होने के शुभ संकेत भी देते हैं। यहां हम आपको ऐसे तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके शरीर पर होना धनवान होना का सूचक होता है। आइए जानते हैं ये तिल कौन से हैं…
गाल पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के गाल पर तिल होता है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थित अच्छी रहती है। वहीं वह अपने पार्टनर के लिए बहुत वफादार होता है। साथ ही उसका पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल होता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति रोमांटिक होता है। वहीं ऐसे लोग अपने पार्टनर की केयर करने वाले होते हैं।
आर्थिक स्थिति रहती है मजबूत
व्यक्ति के सीने के के बीच में तिल होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग अपनी योजनाओं को अच्छे से पूरा करनी योग्यता रखते हैं।
दाहिनी हथेली पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर दाहिनी हथेली पर तिल है बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बड़ा कारोबारी हो सकता है। साथ ही ऐसे लोग नाम और शौहरत दोनों कमाते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहती है। साथ ही ये लोग धन-संपत्ति के मामले में लकी होते हैं। वहीं ये लोग पैसा खर्च करने में आगे रहते हैं।
नाभि के पास तिल
अगर व्यक्ति के पेट पर तिल है तो वह खाने का बहुत शौकिन होता है। वहीं अगर नाभि के आसपास तिल है तो व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति धन जोड़ने में माहिर होता है। वहीं ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं।