Lucky Moles On Face: मनुष्यों के शरीर पर तिल होना बेहद ही आम बात है। लोगों के शरीर पर कुछ तिल जन्म के साथ मौजूद होते हैं तो कुछ समय के साथ उभरते है। शरीर पर मौजूद तिल व्यक्ति की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही जीवन से जुड़ी कई बातों को भी दर्शाता है। समुद्रशास्त्र में तिलों का गहराई से अध्ययन किया गया है। मान्यता है कि तिल मनुष्य के स्वभाव, भविष्य और किस्मत के बारे में बताते हैं।
तो आज हम महिलाओं और पुरुषों के चेहरे पर मौजूद ऐसे तिलों के बारे में चर्चा करेंगे, जो उनके लिए बेहद ही लकी साबित होते हैं। ऐसे लोगों को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
स्त्रियों के चेहरे पर मौजूद शुभ तिल-
माथे के बीच में तिल: अगर किसी महिला के माथे के बीच में तिल होता है तो ऐसी महिलाओं को विदेश जाने का मौका प्राप्त होता है। साथ ही ऐसी महिलाएं बेहद ही आत्मविश्वासी होती हैं।
आइब्रो के बीच तिल: जिन महिलाओं की आइब्रो के बीच में तिल होता है, उन्हें जीवन की सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ऐसी स्त्रियों को कभी भी जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
दायीं और बायीं आइब्रो पर तिल: समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि जिन महिलाओं की दायीं और बायीं आइब्रो पर तिल होता है, ऐसी महिलाएं अपने जीवन में काफी धन कमाती है।
नाक के पास या फिर नीचे तिल: ऐसी स्त्रियों को जीवन में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती।
होंठ पर तिल: जिन स्त्रियों के होठों पर तिल होता है, वह बेहद ही आकर्षक होती हैं। वहीं, जिन महिलाओं के होंठ के निचले हिस्से पर तिल होता है वह अपनी मेहनत से कुछ भी प्राप्त कर सकती हैं।
पुरुषों के चेहरे पर मौजूद शुभ तिल-
दाईं कनपटी पर तिल: समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन पुरुषों की दाईं कनपटी पर तिल मौजूद होता है, उन्हें अचानक धन की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग बेहद ही लकी होते हैं।
नाक की नोक पर तिल: ऐसे पुरुष काफी भाग्यशाली होते हैं। वहीं जिन लोगों की नाक के दाहिने तरफ तिल होता है, ऐसे व्यक्तियों को कम प्रयासों में अधिक फल की प्राप्ति होती है।
माथे के बीच में तिल: जिन पुरुषों के माथे के बीच में तिल होता है, ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को लेकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन उन्हें गुस्सा बहुत आता है।