Mokshada Ekadashi 2024: सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि मार्गशीर्ष (अगहन) शुक्ल एकादशी को मोक्षदा एकादशी के तौर पर जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस दिन को गीता जयंती के तौर पर मनाया जाता है। मोक्षदा एकादशी का व्रत अन्य एकादशी की तुलना में इसलिए खास है क्योंकि इसके प्रभाव से पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है। आपको बता दें कि इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त…

मोक्षदा एकादशी तिथि 2024 (Mokshada Ekadashi 2024 Tithi)

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आऱंभ बुधवार 11 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 41 मिनट पर हो रहा है। वहीं तिथि का अंत गुरुवार 12 दिसंबर को रात्रि 1 बजकर 8 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि के अनुसार इस मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। इसके साथ ही एकादशी के दिन रवि योग का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा, भद्रावास का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है।

मोक्षदा एकादशी पारण (Mokshada Ekadashi Paran Time)

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण गुरुवाह 12 दिसंबर को किया जाएगा। आपको बता दें कि व्रत पारण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

मोक्षदा एकादशी व्रत का महत्व (Mokshada Ekadashi Significance)

शास्त्रों के अनुसार मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है। वहीं इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ति की कामना, धन प्राप्ति और विवाह की कामना पूर्ण होती है। इस व्रत को करने से साधक को अश्वमेघ यज्ञ समान फल की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण की कृपा भक्तों पर बरसती है। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024