Mohini Ekadashi Astrology Remedies: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी को एक बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस बार यह व्रत आज यानी 8 मई 2025, बुधवार को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार धारण किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखकर और कुछ विशेष उपाय करके व्यक्ति अपने जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। साथ ही इन उपायों को करने से भाग्य का साथ और आर्थिक समृद्धि भी मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस पावन एकादशी पर किए जाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में…

किसी परेशानी से बचने के लिए

मोहिनी एकादशी के दिन प्रात:काल स्नान करके व्रत रखें और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या धन का दान करें। मान्यता है कि इससे कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

व्यापार तरक्की के लिए

अगर आपका कारोबार ठीक नहीं चल रहा है, तो ऐसे में इस दिन एक पीले कपड़े में 11 गोमती चक्र और एक एकाक्षी नारियल बांधकर एक पोटली बनाएं। इसे पहले पूजा स्थल में रखकर पूजा करें और फिर दुकान या व्यवसाय स्थल के मुख्य द्वार पर टांग दें। मान्यता है कि इससे कारोबार में बढ़ोतरी होती है और धन लाभ होने लगता है।

भाग्य चमकाने के लिए

इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के समय पेड़ की जड़ में हल्दी की गांठ चढ़ाएं और वहीं घी का दीपक जलाएं। इससे गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, भाग्य का भरपूर साथ मिलता है।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

मोहिनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु को जल चढ़ाएं। इसके बाद एक पान के पत्ते पर ‘उं विष्णवे नमः’ लिखकर विष्णु जी को अर्पित करें। फिर विष्णु चालीसा या श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें और घी के दीपक से आरती करें। शाम को मुख्य द्वार पर भी घी का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक संकट दूर होता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

एकादशी की रात को करें ये उपाय

रात को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। पीले रंग की मिठाई अर्पित करें और तुलसी जी की सात परिक्रमा करें। इससे परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।