Budh Vakri 2022: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का दाता कहा गया है। समय- समय पर हर ग्रह मार्गी और वक्री होते हैं। मार्गी का मतलब सीधी चाल और वक्री का मतलब उल्टी चाल चलना। बुध ग्रह लगभग साल में 3 बार वक्री होते हैं।  साल 2022 में बुध की पहली वक्री चाल की अवधि 21 दिन की रहेगी। बुध ग्रह मकर राशि में 14 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक वक्री अवस्था में रहेंगे। ये स्थिति 4 राशि वालों के कष्ट बढ़ाने के काम करेगी। इन राशियों के जातकों को इस दौरान बेहद ही सतर्क रहना होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष: बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दसवें स्थान यानी करियर, नाम और यश के भाव में वक्री होंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अपने करियर को लेकर पुरानी नीति पर ही काम करना जारी रखें। इस समय आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। शादीशुदा लोगों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

वृषभ: बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नौवें भाव में वक्री होंगे। इस अवधि में काम को लेकर कोई भी नया प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ उतना नहीं मिलेगा। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसके अलावा, पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्या: बुध ग्रह कन्या राशि की गोचर कुंडली के पंचम भाव में वक्री होंगे। इस दौरान प्रेम संबंध में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शेयर बाजार में किसी भी तरह की भागीदारी से बचें अन्यथा नुकसान के संकेत हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या आ सकती है। 

वृश्चिक: बुध ग्रह वृश्चिक राशि की गोचर कुंडली के तीसरे भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आपको यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें। भावनात्मक जीवन में आप असंतोष का अनुभव कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों में निवेश से बचें। आपकी मां को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में पारदर्शिता रखें।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022