Mercury Uday In Kumbh 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक साल 2025 में कई ग्रह उदय और अस्त होंगे, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध फरवरी 2025 में उदित होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और हर क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जो काम पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। आप सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही व्यापारियों के लिए यह योग लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, नए ग्राहक मिल सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना मेष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं व्यापार में निवेश से अच्छा लाभ होगा। बिक्री के नए क्षेत्रों की पहचान होने से जल्द ही आपका मुनाफा एक नई ऊंचाइयों पर होगा। साथ ही इस दौरान व्यापारी नई व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर उदित होंगे। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जॉब से धन कमाने के प्रयास में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी योग्यता और कौशल को पहचाना जाएगा। वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आपको एक अच्छी नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। साथ ही इस अवधि में कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024