ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन एक अवधि के बाद जरूर होता है। स्थितियों में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। ऐसे ही 7 जून को बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान है। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। धन-धान्य में बढ़ोत्तरी के साथ नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ मुनाफा मिल सकता है। जानिए बुधादित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार 7 जून को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस ग्रह में सूर्य ग्रह विराजमान है, जो 15 जून को शाम 6 बजकर 07 मिनट मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में बुधादित्य योग 7 से 15 तारीख तक बन रहा है।

बुधादित्य योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है लाभ

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है। ऐसे में बुधादित्य राजयोग पहले भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि को विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ  होने के साथ सुख-समृद्धि के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। बिजनेस में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छी बीतेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के लिए भी बुधादित्य योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। संपत्ति या फिर किसी जमीन में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ-साथ परिवार के साथ सुखमय जीवन बीत सकता है।