Mercury Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। साथ ही जिन व्यक्तियों की कुंडलियों में बुध ग्रह मजबूत होता है। उन लोगों की वाणी प्रभावशाली होती है। साथ ही वह व्यक्ति व्यापार में दक्ष होता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय व्यापार और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है…

मीन राशि: आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवें भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। काम- कारोबार को लेकर बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही नयी जॉब मिल सकती है। वहीं कोई नया घर या वाहन ले सकते है। क्योंकि शुभ योग बन रहे है। साथ ही आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। वहीं  इस समय आप व्यापार के संबंध से कोई छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। जो आपके लिए फ्यूचर में लाभकारी साबित हो सकती है।

कन्या राशि: बुध का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। जिसे ज्योतिष में भाई-बहन और पराक्रम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही ये समय विदेश जाने के लिए या घूमने फिरने के लिए ये बहुत अच्छा योग है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में यह समय अच्छा है। इस समय आप कार्यस्थल पर टारगेट पाने में सफल रहेंगे और बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। वहीं आपकी राशि के स्वामी खुद बुध ग्रह हैं। इसलिए यह गोचर आपको लाभकारी साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में संचरण व्यापार और करियर के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार को बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।

साथ ही बुध गोचर कर्क राशिवालों की सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है। बहुत ही शुभ गोचर साबित होगा। वहीं संतान पक्ष से इस समय समय आपको कोई अनुकूल समाचार मिल सकता है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगो के लिए बहुत अच्छा समय है।