Budh Grah Uday: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह उदित या अस्त  होता है तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव मीन राशि में अप्रैल उदित होने जा रहे हैं। दरअसल जब भी कोई ग्रह सूर्य के अत्यंत निकट आ जाता है तो वह अस्त हो जाता है और उसकी शक्तियां क्षीर्ण हो जातीं हैं। वहीं जब वह सूर्य से दूर चला जाता है तो वह उदित हो जाता है। इसलिए बुध ग्रह के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं उनके ऊपर बुध ग्रह का आशीर्वाद रहने वाला है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकती है। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये 3 राशियां…

वृष राशि (Taurus Zodiac

 आपके लिए बुध ग्रह का उदय होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि से 11वें  में उदय होने जा रहे हैं। जिसको आय और लाभ स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। वहीं नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और कारोबार के विस्तार होने के योग हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आपकी राशि से बुध देव कर्म भाव में उदित होंगे। जिसे कर्म और करियर का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस अवधि आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। वहीं कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में उदय होंगे, जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ तो वो इस दौरान प्राप्त हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से जुड़ा हुआ है। जैसे- वकील, शिक्षक मार्केटिंग, उनको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। वहीं मीन राशि के जातकों को कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025