Budh Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। वहीं बुध ग्रह वाणी, कम्यूनिकेशन, व्यापार, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के कारक होते हैं। इसलिए जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह जून की शुरुआत में अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है और आपको मनमुताबिक सैलरी भी ऑफर हो सकती है। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो वो कर सकते हैं। लाभ के योग हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो अटके हुए कार्य थे वो बन सकते हैं। वहीं बिजनेस की जो योजनाएं काफी समय से अटकी हुई थीं, वे भी सफल हो सकती हैं। इस समय किया गया निवेश आपको आगे भी फायदा पहुंचाएगा। साथ ही आप इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप इस अवधि में देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं मेंं सफलता मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय में आपका ध्यान और झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024