Budh Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंंतराल पर अस्त और उदय होते हैंं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही इस परिवर्तन का प्रभाव किसी व्यक्ति पर सकारात्मक पड़ता है तो किसी पर नकारात्मक। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह मार्च में उदित होने जा रहे हैं। बुध ग्रह मीन राशि में उदित होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह के उदित होने से धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगोंं लिए बुध ग्रह का उदय होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलि इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या बात चल सकती है। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही ये लोग व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही पिता का इस समय आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके जरूरी काम बनेंगे। वहीं धर्म कर्म के प्रति भी आपकी रुचि बढेगी। तीर्थयात्रा के भी संयोग बन सकते हैं। परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। साथ ही आप काम- कोराबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस दौरान छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके जो भी अटके और जरूरी काम हैं उन्हें पूरा करने के लिए आपको प्रय़ास करना चाहिए सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको अटका और गुप्त धन भी मिल सकता है। वाहन और प्रापर्टी सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। साथ ही जो लोग बैंकिंग, मीडिया, शिक्षा, मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024