Mercury Being Direct in Virgo: बुध देव मार्गी होने जा रहे हैं यानी की अपनी राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 2 अक्टूबर 2022 को 2.03 बजे कन्या राशि में मार्गी होंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को धन लाभ,व्यापार लाभ और करियर में सफलता भी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि बुध देव के मार्गी होने से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान जातकों को पिछली समस्याओं से निताज मिल सकती है। करियर में भी सफलता मिलने की संभावना है। जातकों की आर्थिक स्थिति भी इस दौरान ठीक रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। जमीन आदि खरीदने के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। लंबित योजनाओं को पूरा करने में मदद मिल सकती है। सेहत के हिसाब से भी यह समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि
बुध देव दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। लेन-देन के क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस दौरान बिगड़े संबंधों को सुधारने में सहायता मिल सकती है।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव नौवें भाव के स्वामी होते हैं। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आय भी बढ़ सकता है और साथ ही खर्च भी बढ़ सकता है। ऐसे में जातकों को अपने खर्च के प्रति सावधान रहना होगा।

मकर
जातकों के पिता की छवि में सुधार हो सकता है और पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। धार्मिक स्थलों की ओर झुकाव भी बढ़ सकता है और आप किसी धार्मिक स्थल पर जानें की योजना भी बना सकते हैं।