Lakshmi Narayan Yog: ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि और व्यापार के दाता बुध के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 31 मई को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सूर्य के साथ युति में बुधादित्य योग भी बन रहा है। वृषभ राशि में करीब 12 सालों के बाद लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, शुक्र करीब एक माह तक एक राशि में रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 1 साल का वक्त लग जाता है। लक्ष्मी नारायण योग कई राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं वृषभ राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। घर में कोई शुभ या फिर मांगलिक काम हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो आपके मेहनत और लगन रंग लाएगी। आपके काम से उच्च अधिकारी इंप्रेस हो सकते हैं। इसके चलते आपको पदोन्नति, इंक्रीमेंट आदि मिल सकता है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ नया सीखने की चाह है, तो इस अवधि में सीखना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। भविष्य के लिए बचत भी कर सकते हैं। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खुशहाली जीवन देखकर आप मानसिक तनाव से मुक्ति पाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती गहै। इसके साथ ही करियर में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी में कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो अपार धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा पैतृक संपत्ति या फिर कहीं और से खूब धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए भी ये राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी खूब लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।