Mercury And Venus Conjunction In 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 7 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध धनु ऱाशि में प्रवेश करेंगे और वहीं 18 जनवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह धनु राशि में संचरण करेंगे। जिससे धनु राशि में शुक्र और बुध का संयोग बनेगा। ऐसे में इस संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आपकी आत्मवश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों की रिश्ता पक्का हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध और शुक्र का संंयोग मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही सोची हुई योजनाएंं सफल हो सकती हैंं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं पिता और पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख मिलेगा। साथ ही आप इस दौरान देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय शानदार रहेगा। मतलब वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र का संयोग कुंभ राशि के लोगों को इनकम और आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। साथ ही धन का आगमन अच्छा रहेगा। वहीं आमदनी बढ़ने से रुपए की चिंता खत्म होगी। साथ ही  कुछ नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। वहीं आपको इस समय निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से भी धनलाभ के योग हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024