Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके नवपंचम और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध और देवताओं के गुरु बृहस्पति ने नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है और यह राजयोग केंद्र स्थान के स्वामी बना रहे हैं। इसलिए यह राजयोग लगभग 500 साल बाद बन रहा है। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
नवपंचम राजयोग आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपके मान- सम्मान, जमीन, जायदाद के स्वामी बुध ग्रह सप्तम भाव केंद्र में विराजमान हैं और करियर और मैरिज के स्वामी लाभ स्थान पर स्थित हैंं। साथ ही बुध और गुरु एक दूसरे से नवपंचम भी हो गए हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं संतान से सबंधित कष्टों से भी इस समय मुक्ति मिलेगी। वहीं किस्मत का आपको साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
नवपंचम राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है, क्योंकि आपकी राशि स्वामी बुध और मान, सम्मान और आक्समिक धनलाभ, वैवाहिक जीवन के स्वामी भी गुरु हैं। साथ ही प्रापर्टी मान- सम्मान, सुख साधन और करियर के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस समय कार्यों में सिद्धि मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही माता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। वहीं अगर आप कोई व्यापार करते हैं तो व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे और संपत्ति खरीदने की दिशा में अच्छी सफलता मिलेगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी कुंडली में भी बुध और गुरु नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं छात्रोंं को यह समय शानदार रहेगा। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।