ज्योतिष में 9 ग्रह, 27 नक्षत्र और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन सभी राशियों को जल, पृथ्वी, वायु और अग्नि तत्व में विभाजित किया गया है। जिससे इन 12 राशियों के अपने- अपने गुण दोष होते हैं। 

आज हम बात करने जा रहे हैं, ऐसी 3 राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लड़के बेस्ट जीवनसाथी साबित होते हैं। दरअसल हर लड़की सपना होता है कि उसका पार्टनर अच्छे स्वभाव और व्यक्तित्व का हो। साथ ही उसकी भावनाओं की कद्र करे। उसके साथ हर बात को शेयर करें। आइए जानते हैं ऐसी वो 3 राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि: इस राशि के लड़के घर की हर जिम्‍मेदारी उठाने में पत्‍नी का पूरा हाथ बंटाते हैं। वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को विलासता और आकर्षण का कारक माना जाता है। इसलिए इस राशि के लड़कों की तरफ लड़कियां काफी जल्दी आकर्षित होती हैं। ये अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और अधिक से अधिक समय उनके साथ बिताने की सोचते हैं। इस राशि के पुरुष हर अच्‍छे-बुरे हालात में आपने पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं। यहां तक कि उनके सपनों को पूरा करने में और करियर में आगे बढ़ने में बहुत सपोर्ट भी करते हैं। 

कर्क राशि: इस राशि के पुरुष बहुत अच्छे पति साबित होते हैं। वे अपने पार्टनर का हमेशा ख्‍याल रखते हैं। साथ ही उनके लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा सुख-सुविधाएं देने की कोशिश करते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। और चंद्रमा के प्रभाव से इस राशि के लड़के शांत प्रकृति के होते हैं। ये लड़ाई- झगड़े को को हमेशा शांत करने की कोशिश करते हैं। ये अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं।

धनु राशि: इस राशि के पुरुषों का स्वभाव धीर गंभीर होता है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि के लड़कों की रुचि आध्यात्म की ओर भी होती है। ये ऊपर से तो सख्त दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से उतने ही कोमल ह्रदय के होते हैं। यह अपने पार्टनर की खुशियों का पूरा ख्‍याल रखते हैं। उनके लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा सुख-सुविधाएं देने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022