Sun Transit (Surya Rashi Parivartan) 2020: सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं जो कि सूर्य के मित्र माने जाते हैं। ऐसे में ग्रहों का यह संयोग कई राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि वालों पर पड़ता है…
मेष: सूर्य का परिवर्तन आपके 12वें घर में होने जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। कड़ी मेहनत का उचित फल मिलेगा। प्रेमी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।
वृष: आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। घूमने फिरने में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहना होगा।
मिथुन: आपके 10वें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। जो व्यापारियों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। आपको इस समय अपने अंदर के हुनर को पहचानने की जरूरत है। संचार के क्षेत्र में तरक्की के आसार हैं।
कर्क: आपकी राशि से 9वें घर में सूर्य का प्रवेश होने जा रहा है। जो आपके पिता की सेहत में सुधार के संकेत दे रहा है। आपकी धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। लेकिन इस समय छोटे भाई बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
सिंह: आपके किसी करीबी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आंख व हड्डियों से संबंधित रोग ज्यादा परेशान करेंगे। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर अपने चिकित्सक से परामर्श लेना न भूलें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
कन्या: वैवाहिक संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है। प्रेमी प्रेमिका के बीच में भी किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। हालांकि करियर के लिए समय अच्छा रहेगा।
तुला: इस राशि के जातकों पर सूर्य के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपके पैसे काफी खर्च होंगे। सेहत का साथ कम मिलेगा। बुखार, सिरदर्द काफी परेशान करने वाला है। खान-पान का उचित ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।
वृश्चिक: करियर के लिए समय अच्छा आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने की वजह से आप अपने हर एक कार्यों को बेहतर तरीके से कर पायेंगे।
धनु: आपकी पारिवारिक लाइफ अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी ये समय काफी अच्छा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन खरीदारी के योग बन रहे हैं।
मकर: आपके तीसरे स्थान में सूर्य का गोचर होने जा रहा है जो आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। परिवार में किसी करीबी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
कुंभ: आपके इस दौरान किसी न किसी से झगड़े हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर विशेष रूप से संयम बरतना होगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। दुर्घटना की चपेट में आ सकते हैं।
मीन: इस राशि के जातकों को अपनी हेल्थ पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार हैं।

