Pisces Yearly Horoscope Prediction 2026 in Hindi, Meen Rashi Ka Varshik Rashifal (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 काफी खास रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। इसक बाद 2 जून से पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा लग्न भाव में शनि विराजमान है। राहु 12वें भाव में, केतु छठे भाव में विराजमान रहेंगे। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। वार्षिक राशिफल में मुख्य रूप से इन ग्रहों का सबसे अधिक महत्व है। इसके अलावा सूर्य का साल होने के कारण इसका भी काफी अधिक महत्व है। छठे भाव के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य देव आपके लग्नेश गुरु के परम मित्र हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में, शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं आर्थिक, करियर, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन के क्षेत्र में कैसा बीतेगा मीन राशि के जातकों का नया साल 2026…
मीन राशिफल 2026-आर्थिक स्थिति (Pisces Finance Horoscope 2026)
नया साल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। पहले किए गए निवेश में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। संपत्ति और निवेश में सफलता के अवसर बनेंगे। राहु की दृष्टि आठवें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इसके अलावा पैतृक संपत्ति के लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरी या राजनीति से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। 10 मई से 20 जून तक मंगल की दृष्टि गुरु पर पड़ रही है, जिससे वित्तीय मामलों में काफी लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। गुरु बृहस्पति की दृष्टि और शुक्र के प्रभाव से धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशिफल 2026- करियर ( Pisces Career Horoscope 2026)
इस राशि के जातकों के करियर की बात करें, तो नए साल में काफी अच्छा जाने वाला है। आपकी राशि के छठे भाव में केतु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस कार्य में अधिक मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। सूर्य के कारण आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। शनि के लग्न भाव में होने के कारण का कार्यों में थोड़ा धीमापन आ सकता है। इसलिए करियर संबंधित किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। 2 जून के बाद गुरु के कर्क राशि में आने से नौकरी से संबंधित मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु देव आपके पंचम भाव में बैठेंगे, जिससे आपकी नौकरी में स्थिति मजबूत हो सकती है। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। 31 अक्टूबर के बाद गुरु ग्रह छठे भाव में प्रवेश करेंगे। तब आप करियर में ऊंची छलांग लगा सकते हैं। आमतौर पर गुरु का छठा भाव में होना अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन केतु के साथ युति होने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही मंगल ग्रह के प्रभाव से कार्यस्थल पर साहस, पराक्रम और सफलता के योग तेजी से बढ़ सकते हैं।
मीन राशिफल 2026 – व्यापार ( Pisces Business Horoscope 2026)
वर्ष 2026 मीन राशि के जातकों के व्यापार के क्षेत्र में मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार के जोखिम करने से बचना चाहिए। क्योंकि लग्न भाव में बैठे शनि की दृष्टि दशम भाव और सप्तम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे से काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। राहु बारहवें भाव में रहकर इनकी दृष्टि आपको काफी लाभ दिला सकती है। विदेश में व्यापार करना लाभकारी हो सकता है। 02 जून तक गुरुदेव आपके कर्म और द्वादश भाव को देखेंगे। इस अवधि में सतर्क रहें। इसके बाद 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में आप व्यापार से संबंधित बड़े फैसले ले सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। कुछ नई डील्स मिल सकती है। 31 अक्टूबर के बाद गुरु ग्रह छठे भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर बृहस्पति और शुक्र का प्रभाव व्यापार में वृद्धि, अच्छे समझौते और लाभकारी अवसर देंगे। लेकिन व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
मीन राशिफल 2026- वैवाहिक जीवन (Pisces Marriage & Relationships Horoscope 2026)
गुरु का पंचम भाव में गोचर होने से इस राशि के जातकों के लिए नया साल प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में अच्छा जाने वाला है। संतान की इच्छा रखने वाले जातकों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। शनि की दृष्टि पड़ने के कारण विवाह में थोड़ी देरी हो सकती है। परिवार के साथ-साथ ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। जल्दबाजी और अत्यधिक उत्साह से वैवाहिक और प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मीन राशिफल 2026- शिक्षा (Pisces Education Horoscope 2026)
उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। आपकी कुंडली के पंचम भाव में गुरु विराजमान रहेंगे। ऐसे में ज्ञान, अनुसंधान और रचनात्मक क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ अपनी अलग पहचान बना पाने में सफल हो सकते हैं। गुरु के पंचम भाव में होने से इस राशि के जातक उच्च शिक्षा पाने में सफल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की काफी हद तक संभावना बन रही है। विदेश या बड़े शहर में पढ़ाई करने की मौका मिल सकता है। 2 अक्टूबर के बाद गुरु के पंचम भाव में आने से उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। अक्टूबर से दिसंबर तक का समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अच्छा हो सकता है। कुल मिलाकर वर्ष 2026 पढ़ाई के मामले में अनुकूल हो सकता है।
मीन राशिफल 2026- स्वास्थ्य (Pisces Health Horoscope 2026)
सूर्य का साल होने के कारण स्वास्थ्य पर ज्यादा बुरा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सूर्य को अरोग्य का कारक माना जाता है। हालांकि शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण होने के कारण मानसिक तनाव के साथ ओवरथिंकिंग की संभावना बन रही है। इसलिए खुल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। केतु के प्रभाव से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। 2 जून के बाद गुरु के छठे भाव में जाने से माता के स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए थोड़ा अधिक ध्यान रखें।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
