May Horoscope/Rashifal 2020: मई माह 2020 की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ ये जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है कि आने वाला महीना कैसा रहेगा। इस समय कोरोना संकट के चलते सभी परेशान हैं। हर किसी की यही चाह है कि सबकुछ जल्द ठीक हो जाए। आपको बता दें कि इस आने वाले महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल, बुध और सूर्य अपनी राशि बदलेंगे तो वहीं शनि अपनी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी यानी वक्री चाल बेहद ही कष्टदायी मानी जाती है। खासकर 5 राशि वालों को शनि की इस चाल से कष्ट पहुंच सकता है।
शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। इस साल 24 जनवरी को शनि मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 11 मई को शनि इसी राशि में अपनी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की ये चाल उन जातकों को ज्यादा परेशान करेगी जो पहले से ही शनि ढैय्या या फिर शनि साढ़े साती की चपेट में हैं।
मिथुन: आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है। जिससे आपके कष्टों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह के विवादों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लाइफ भी तनाव ग्रस्त रहने के आसार हैं। हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला: आपके ऊपर भी इस साल शनि की ढैय्या शुरू हो चुकी है। जिस कारण शनि की वक्री चाल आपको भी कष्ट पहुंचायेगी। मन बेचैन रहेगा। किसी न किसी कारण काम में रूकावटें आती रहेंगी। नये व्यापार का आरंभ न ही करें तो अच्छा रहेगा। भाई बंधुओं के साथ कलैश हो सकता है।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु: आपके ऊपर शनि साढ़े साती का प्रभाव है। इस कारण शनि की उल्टी चाल आपके लिए भी अच्छी नहीं रहेगी। आपको गुस्सा काफी ज्यादा आ सकता है। जिस वजह से आपका ही नुकसान होने की संभावना है। यात्रा से बचें।
मकर: शनि साढ़े साती के प्रभाव से आपके कष्ट भी बढ़ जायेंगे। माता पिता की हेल्थ खराब रहने के आसार हैं। आपकी लव लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कुंभ: आपके लिए शनि की उल्टी चाल अच्छे संकेत नहीं दे रही है। बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बनते हुए काम बिगड़ने के आसार हैं। दुश्मन परेशान करेंगे।